औरैया, जनवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। जिले भर में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित जनसमूह को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से संकल्प दिलाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान ने हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य भी सौंपे हैं, जिनका निष्ठा से पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी व समयबद्धता से निर्वहन करने का आह्वान किया। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.