763 ताजिए कर्बला में किए गए सुपुर्द-ए-खाक
गाजीपुर, जून 26 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में मोहर्रम का पर्व शुक्रवार को पूरी श्रद्धा, शांति और आपसी भाईचारे के वातावरण में सकुशल संपन्न हो गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 763 स्थानों पर रखे गए ताजियों को परंपरागत जुलूस के साथ कर्बला ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूसों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लेकर शहीद-ए-कर्बला हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानियों को याद किया। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर हालात पर नजर बनाए रखा। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। शहर के विशेश्वरगंज स्थित छोटे और बड़े इमामबाड़ा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.