पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया। पूर्णिया जिला अन्तर्गत गुरुवार को 7625 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि कुल 9333 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 7625 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को दिया गया है, जबकि अभी भी 21367 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में रक्षित हैं। पूर्णिया जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है। नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र नि...