समस्तीपुर, जून 11 -- विभूतिपुर। प्रखंड के बेलसंडी तारा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड का 10वां बोनस वितरण समारोह समिति के अध्यक्ष राम नंदन महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह में अतिथियों का स्वागत सचिव वीरेन्द्र कुमार ने किया। समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर मिथिला मिल्क यूनियन के अध्यक्ष उमेश राय, प्रबंध निदेशक आरके झा निदेशक मंडल के सदस्यों आदि ने किया। समारोह को संघ के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक, निदेशक मंडल सदस्य राजीव कुमार मिश्र, अजय कुमार चौधरी, पथ प्रभारी राबली जी, पर्यवेक्षक राजेश कुमार आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं कहा कि हम सभी किसानों के सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए दिन रात चिंतित रहते हैं। यह भी पढ़ें- डीह शेरपुर महिला दुग्ध समिति में 9.31 लाख बोनस का वितरण दुग्ध उत्पादक किसानों की ससमय समस्याओं के समाधान के लिये संघ हमे...