नई दिल्ली, फरवरी 24 -- iQOO ने अपनी R सीरीज का पहला किफायती फ्लैगशिप फोन बाजार में उतार दिया है। नया iQOO 15R उसी प्रोसेसर पर चलता है जो OnePlus 15R में है, लेकिन इसमें थोड़ी बड़ी बैटरी, डुअल कैमरा सेटअप और AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिवाइस अपनी कैटेगरी का ऐसा फोन है जो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 7600mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे विज़ुअल्स बेहद स्मूद और शानदार दिखाई देते हैं। इसके अलावा IP68/IP69 वाटर और डस्ट रेज़िस्टेंस, 100W फास्ट चार्जिंग, डुअल रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा हैं। iQOO 15R की कीमत और ऑफर्स iQOO 15R तीन कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है: 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपए है। 12GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 47,999 रु...