मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पांच फीसदी सरकारी तो 76 फीसदी निजी स्कूलों ने इको क्लब नहीं बनाया है। पर्यावरण संरक्षण से बच्चों को जोड़ने में निजी स्कूल फिसड्डी हैं। विभागीय समीक्षा में यह सामने आया है।इको क्लब के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना था। विभागीय समीक्षा में सामने आया कि मुजफ्फरपुर समेत 10 जिलों में 90 फीसदी से भी कम स्कूल पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं। निजी स्कूलों का हाल बेहद खराब है। निजी स्कूलों में रोहतास और मुंगेर इन दो जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में खराब स्थिति है।मुजफ्फरपुर में 91 फीसदी निजी स्कूलों में इको क्लब नहींजिले में 91 फीसदी निजी स्कूलों में इको क्लब का गठन नहीं किया गया है। सरकारी 3376 स्कूलों में 388 स्कूलों में क्लब का गठन अब तक नहीं किया गया है। पटना में 94 फीसदी निजी स्क...