लखनऊ, फरवरी 27 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में हर आंगनबाड़ी केंद्र को खुद के भवन में चलाने के निर्देश दिए हैं। अभी 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्र हैं और इसमें से करीब 76 हजार के पास खुद का भवन नहीं है। ऐसे में अब इन 76 हजार आंनबाड़ी केंद्रों के लिए खुद का भवन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नए भवन बनाने के लिए कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरादायित्व (सीएसआर) से भी मदद लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए प्री-फैब्रिकेटेड मॉडल अपनाया जा सकता है। एक मानक मॉडल तैयार कर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। जहां भी संभव हो प्राथमिक विद्यालयों के प्रांगण में ही बाल मित्र आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जाए, जिससे शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य की एकीकृत सेवाएं एक ही स्थान पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.