बलरामपुर, जून 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों व यातायात नियमों की अनदेखी को देखते हुए परिवहन विभाग ने रविवार को विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, मानक के अनुरूप नंबर प्लेट न होने, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने तथा वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप न लगाए जाने जैसी कमियों की जांच की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) बृजेश के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष चेकिंग अभियान में कुल 76 वाहनों का चालान किया गया, जबकि छह ओवरलोड वाहनों को निरुद्ध (सीज) किया गया। विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 1.68 लाख रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई। अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किय...