कौशाम्बी, फरवरी 16 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड मूरतगंज महगांव स्थित पंचायत भवन में सोमवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 76 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। जिला पंचायत सदस्य अरशी जाफरी के प्रयास से आयोजित इस शिविर में उत्थान शंभूनाथ हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम ने भाग लिया। डॉ. सच्चिदानंद वर्मा के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से जांच शुरू हुई, जो शाम तक जारी रही। शिविर में महगांव के साथ-साथ पैगम्बरपुर, भीटी देह माफी, काजीपुर, गौसपुर और हुसैनमई गांव के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार, खुजली, दांत दर्द समेत अन्य सामान्य बीमारियों की जांच कर दवाएं दी गईं। जांच के दौरान लगभग 50 मरीजों में बीमारी पाई गई, जिन्हें मौके पर ही उपचार उपलब्ध कराया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.