चाईबासा, फरवरी 27 -- गुवा। राजाबुरु खदान खोलने एवं 75 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने की मांग को लेकर शुक्रवार को गुवा में जोरदार प्रदर्शन किया गया। मानकी मुंडा रैयत संघ के बैनर तले तथा काशिया पेचा गांव के मुंडा मंगता सुरीन की अध्यक्षता में 11 गांवों के मुंडा, मानकी, डाकुआ एवं ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे गुवा बाजार शहीद स्थल से लगभग 500 लोगों की विशाल रैली निकाली। रैली गुवा बाजार से होते हुए गुवा सेल जनरल ऑफिस पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने थाली, कटोरा और गिलास बजाकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन को झारखंड मजदूर यूनियन, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन, सीटू एवं झारखंड युवा बेरोजगार संघ ने समर्थन दिया। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय अधिकार और रोजगार को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। करीब एक घंटे तक चले आंदोलन के बाद सेल अधिकारियों ...