नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- टाटा ग्रुप की कंपनी- टाटा कम्युनिकेशंस ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि के 1,040 करोड़ रुपये के मुकाबले 75% गिरकर 259 करोड़ रुपये रह गया। इस बीच, कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी के शेयर की बात करें तो यह बुधवार को बढ़त के साथ 1524.55 रुपये पर बंद हुआ। शेयर का इंट्रा-डे रेंज 1535.10 और 1498.40 रुपये था। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 2004 रुपये और 52 हफ्ते का लो 1323 रुपये है।डिविडेंड का ऐलान टाटा कम्युनिकेशंस के बोर्ड ने FY26 के लिए हर शेयर पर Rs.17.5 (175%) का फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। यह डिविडेंड आने वाली सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद दिया जाएगा। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज से कहा- बोर्ड ऑफ डायरेक्टर...