कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- स्मार्ट मीटर को लेकर फैली तमाम तरह की भ्रांतियों के बीच बिजली विभाग ने सफाई पेश की है। अधीक्षण अभियंता की ओर से दावा किया गया है कि यह मीटर पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने इसके प्रमाण भी प्रस्तुत किए हैं। स्पष्ट किया है कि कोई भी मीटर हटाने या लगाने के लिए रुपये मांगता है तो इसकी शिकायत की जाए। कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी। विद्युत वितरण मंडल कौशाम्बी के अधीक्षण अभियंता श्याम नारायण ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि नया मीटर लगाने और पुराने मीटर को हटाने का कार्य पूरी तरह से नि: शुल्क किया जा रहा है। इसके लिए फूटी कौड़ी भी किसी को देने की जरूरत नहीं है। साफ किया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के परिसर के बाहर ही लगाए जा रहे हैं। भ्रांतियों को निराधार करार देते हुए दावा किया कि जिले में अभी तक 1,30,642...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.