लखनऊ, अक्टूबर 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

सौर योजना में छूट यूपी में 755 ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री ग्राम सौर योजना के मानकों से छूट दी गई है। स्वयं की आय के मानक में छूट मिलने से इस वर्ष कुल 1500 ग्राम पंचायतों को इस योजना के तहत रोशन किया जा सकेगा। अभी कुल 57694 ग्राम पंचायतों में से 745 ग्राम पंचायतें ही मानकों की कसौटी पर खरी उतर रहीं थी। ऐसे में अब इन्हें छूट देने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ग्राम सौर योजना का उद्देश्य गांव को सौर ऊर्जा से चलित लाइटों से जगमगाने के उद्देश्य से इस वर्ष मुख्यमंत्री ग्राम सौर योजना शुरू की गई है। इस वर्ष करीब 1500 ग्राम पंचायतों को इस योजना से लाभान्वित किया जाना था, लेकिन सिर्फ 745 ही आय संबंधित मानक पूरी कर रहीं थी।

पंचायतों को मिलने वाले लाभ मुख्यमंत्री ग्राम सौर योजना के तहत प्रतिवर्ष न...