नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- POCO तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी ने C-सीरीज में एक नया फोन जोड़ा है, जिसका नाम POCO C95 Pro है। कंपनी ने इसे फिलहाल वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया है और यह एक 4G फोन है, जो खासतौर से बैटरी और डिस्प्ले परफॉर्मेंस पर फोकस करता है। इसमें फोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी है और हाई रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले भी है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी फुल चार्ज में 2 दिनों तक चल सकती है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा भी है। चलिए डिटेल में जानते हैं पोको के नए फोन में आखिर क्या-क्या मिलता है।बैटरी और चार्जिंग POCO C95 Pro में 7,500mAh की बैटरी है, जो सामान्य इस्तेमाल पर दो दिन से ज्यादा चल सकती है और 91 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक दे सकती है। यह फोन ...