नई दिल्ली, जुलाई 16 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में जल संचयन अभियान के तहत 750 से अधिक जगहों पर काम किया जा रहा है। इनमें से अधिकांश जगहों पर जल संचयन की व्यवस्था हो गई है जबकि बची हुई जगहों पर उसे लेकर तेजी से काम चल रहा है। इसे लेकर गुरुवार को लोक निर्माण एवं जल मंत्री परवेश साहिब सिंह ने त्यागराज स्टेडियम में पुनर्स्थापित वर्षा जल संचयन प्रणाली का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने पूरे शहर में चल रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि दिल्ली में लगातार गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए वर्षा की प्रत्येक बूंद का संरक्षण किया जाएगा।

जल संरक्षण की दिशा में पहल परवेश साहिब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 'कैच द रेन' का मंत्र दिया है। वर्षा जल संचयन के माध्यम से बारिश का पानी जमीन म...