मेरठ, मार्च 22 -- 6वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित 31वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 21 मार्च तक किया गया, जिसमें प्रदेश के 13 जोन से आए करीब 750 खिलाड़ियों ने कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर मौजूद रहे। उन्होंने सभी टीम मैनेजर्स से परिचय प्राप्त किया और सलामी मंच से प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।प्रतियोगिता में कुश्ती फ्री-स्टाइल पुरुष वर्ग में पीएसी पश्चिमी जोन विजेता और मेरठ जोन उपविजेता रहा। कुश्ती ग्रीको-रोमन पुरुष वर्ग में पीएसी पूर्वी जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पीएसी पश्चिमी जोन उपविजेता रहा। कुश्ती फ...