गंगापार, फरवरी 18 -- बुधवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज मंडल की टीम ने 75000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। संतोष कुमार दुबे पुत्र स्व ज्वाला प्रसाद निवासी लुकमनपुर बीरनपुर थाना सुरयांवा जनपद भदोही द्वारा इकाई में दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि थाना प्रभारी बारा विनोद सोनकर द्वारा शिकायतकर्ता के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में एफआर लगाने के लिए 75000 रुपये की मांग की जा रही है। शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए एंटी करप्शन प्रयागराज की 15 सदस्यीय टीम ने निरीक्षक मृत्युंजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना बारा कार्यालय पर छापा मारा। बताया गया कि टीम ने शिकायत कर्ता से 75000 रुपये रिश्वत लेते हुए लोक सेवक साक्षी व ट्रैप टीम के समक्ष आरोपी विनोद कुमार सोनकर प्रभारी निरीक्षक थाना बारा को गि...