बलरामपुर, अप्रैल 20 -- बलरामपुर। नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसी थारू जनजाति की 75 हजार आबादी के उत्थान में टू-लेन सड़क सहारा बनेगी। सिंगल से टू-लेन सड़क बनाने में करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 15 किलोमीटर लंबी सड़क बेहतर होने से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। चमचमाती सड़कें क्षेत्र के विकास का आइना होती हैं। सड़क का कायाकल्प होने से नेपाल सीमा से सटे गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉकों के 55 गांवों के थारू परिवारों के साथ ही क्षेत्र की पांच लाख से अधिक आबादी को सुहाने सफर का मजा मिलेगा। बालपुर-भोजपुर थारू मार्ग कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है। मार्ग की मरम्मत न होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही क्षेत्र का विकास भी संभव नहीं हो पा रहा है। पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेष कुमार सिंह शैलू ने सड़क मरम्मत को ...