चंदौली, अप्रैल 8 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना क्षेत्र के बनरसिया माइनर तिराहा के समीप बुधवार की सुबह पुलिस ने 75 हजार के इनामी अंतर्राज्यीय गो-तस्कर भगवान यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तलाशी में आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, नगदी और मोबाइल फोन बरामद हुआा। आरोपी की लंबे समय से चंदौली और सोनभद्र पुलिस तलाश करने में जुटी थी। पुलिस इनामी पशु तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के बनरसिया गांव के समीप पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर बिहार कैमूर भभुआ जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव निवासी 75 हजार के इनामी पशु तस्कर भगवान यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास 315 बोर का देशी तमंचा, दो कारतूस, 450 रुपये नगद और एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पशु तस्करी के दौरान असलहा ...