नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में जल संरक्षण को बढ़ाने के लिए के लिए दिल्ली के 75 सीएम श्री स्कूलों में वर्षा जल संचयन प्रणालियों को पुनर्जीवित किया जाएगा। इन स्कूलों में वर्षा जल संचयन की क्षमता करीब 50 करोड़ लीटर प्रतिवर्ष तक विकसित की जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के समक्ष एक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें स्कूलों में मौजूद रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं की स्थिति, उनकी कमियां तथा उन्हें कार्यशील बनाने की कार्ययोजना रखी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में औसतन 775 मिमी वार्षिक वर्षा होती है और लगभग 2500 वर्ग फुट की छत से हर वर्ष करीब 2 लाख लीटर वर्षा जल संरक्षित किया जा सकता है। यह पानी पांच सदस्यीय परिवार की एक वर्ष की आवश्यकता पूरी कर सकता है। संग्रहित जल का उपयोग पेयजल, बागवानी, सफा...