जौनपुर, अक्टूबर 1 -- जौनपुर, संवाददाता। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के कुछमुछ गांव में 35 साल की महिला से शादी के एक दिन बाद 75 वर्षीय संगरू राम की मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। परिजनों के मुताबिक वृद्ध की पहली पत्नी का स्वर्गवास सालभर पहले हो गया था। वह नि:संतान थे। उनके भाई-भतीजे दिल्ली में कारोबार करते हैं। उन्होंने दूसरी शादी की इच्छा जताई तो गांववालों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी। वह नहीं माने। उन्होंने जलालपुर क्षेत्र की 35 वर्षीया महिला से कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में शादी की। महिला की भी यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसे दो बेटियां और एक बेटा है। उसने बताया कि शादी के समय उसके वृद्ध पति ने बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का वादा किया था। अगले दिन मंगलवार सुबह अचानक संगरू राम की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.