नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी में 75 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका की घर के अंदर गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला कई वर्षों से घर में अकेली रह रही थीं। रविवार शाम पड़ोसियों ने उनके घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी। कुछ लोग तुरंत अंदर पहुंचे तो महिला कमरे के दरवाजे के पास मृत पड़ी मिलीं। पुलिस ने मामले में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में महिला की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। मृतका की पहचान मधु शर्मा के रूप में हुई है। वह दिल्ली में शिक्षिका के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं और कई वर्षों से गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी स्थित मकान नंबर 180-बी में अकेली रह रही थीं। यह भी पढ़ें- जिस पुलिसकर्मी पर पत्रकारों के यौन उत्पीड़न के आरोप, उसे मिला प्रमोशनघर में घुस...