सोनभद्र, अप्रैल 6 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने सोमवार को एक 75 वर्षीय वारंटी को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है। वारंटी कालिका प्रसाद खरवार पुत्र कन्हई खरवार निवासी खजुरी थाना अनपरा और एक अन्य वारंटी दयाशंकर पुत्र गम्भीर निवासी औड़ी मोड़ जालसाजी,धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के एक मुकदमें में शामिल थे जो सम्मन के बाद भी अदालत में हाजिर नही हो रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...