गौरीगंज, फरवरी 12 -- जगदीशपुर। क्षेत्र के आदिलपुर नाले के पास 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग दो दिन पूर्व घर से लापता हो गए थे, जिसके बाद परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने आदिलपुर नाले के पास एक शव देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान केशव (75 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...