कटिहार, मार्च 25 -- सेमापुर। संवाद सूत्र सेमापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 75 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई शंकर गंज के पास की गई। सेमापुर थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती वाहन को देखते ही एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिससे पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने तुरंत पीछा किया। इस दौरान मौके से करीब 75 लीटर देशी शराब बरामद की गई। हालांकि शराब तस्कर फरार होने में सफल रहा। सेमापुर पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और फरार तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।शराब सेवन के आरोप में तीन युवक को भेजा जेलडंडखोरा, संवाद सूत्रशराब निर्माण, शराब की बिक्री एवं शराब सेवन को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सा...