मधुबनी, अप्रैल 23 -- भरत प्रसाद लौकही। लौकही थाना पुलिस ने गश्ती के क्रम में डंगराहा के निकट बुधवार को 450 किलो गांजा से भरी स्कॉर्पियों को बरामद कर लिया। जब्त गांजा की कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी जा रही है। थानाध्यक्ष गौरव कुमार से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की गश्ती गाड़ी क्षेत्र में थी। इसी क्रम में अंधरामठ की तरफ से एक स्कार्पियों सड़क से काफी तेज रफ्तार से निकली। पुलिस गाड़ी ने उसका पीछा शुरू किया। पीछा करते देख चालक अपनी गाड़ी को गांव के एक गली में ले गया और गाड़ी को खड़ा कर उससे भाग गया। पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची तो देखा कि यह गांजा से भरी है। थानाध्यक्ष के अनुसार इसमें 15 पैकेट गांजा भरा था। इसका वजन करने पर यह 450 किलो हुआ। इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर इससे जुड़े तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.