नई दिल्ली, जून 16 -- पश्चिम बंगाल की राजनीति से उठा बगावत का तूफान अब दिल्ली की सत्ता के समीकरण पूरी तरह बदल चुका है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों ने एक ऐसी गुमनाम और अमान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी (NCPI) पर कब्जा कर लिया है, जिसका पिछली बैलेंस शीट में कुल बैंक बैलेंस मात्र 75 रुपये था। इस रातों-रात हुए राजनीतिक तख्तापलट ने न केवल ममता बनर्जी को एक बड़ा झटका दिया है, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर सत्ता का संतुलन भी पूरी तरह से पलट कर रख दिया है।75 रुपये वाली पार्टी और 'कब्जे' की इनसाइड स्टोरी नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) का गठन जनवरी 2023 में हुआ था। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, इसका मुख्यालय पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के सांकराइल स्थित एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) की इमारत में है। नेशनलिस्ट...