प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जनगणना 2027 ने अब गति पकड़नी शुरू कर दी है। जिले में अब तक 75 फीसदी जनणगना का काम पूरा हो चुका है। माना जा रहा है कि अंतिम तौर पर 80 लाख के आसपास जनसंख्या होगी। अब तक 60 लाख के आसपास लोगों का आकलन आ चुका है। डीएम ने उन क्षेत्रों में एसडीएम को तेजी से काम करने के लिए कहा है, जहां पर स्थिति अभी पिछड़ी है। नगर निगम क्षेत्र में भी 50 फीसदी से अधिक की जनगणना हो चुकी है। अभी 20 जून तक काम होना है। यह भी पढ़ें- पूछना था 33 सवाल, पूछे तीन-चारमकानों का सूचीकरण जनगणना 2027 के क्रम में फिलहाल मकानों का सूचीकरण किया जा रहा है। इस क्रम में घरों में प्रगणक घर जा रहे हैं तो लोगों से मुखिया का नाम और परिवार में रहने वालों की संख्या दो सवाल आवश्यक तौर पर पूछ रहे हैं। बताया जहां रहा है कि प्रगणकों को जो ब्लॉ...