लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों को अब दोबारा छात्रावास तभी आवंटित किया जाएगा जब उनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत होगी। ऐसे विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिलेगी। साथ ही किसी भी दशा में लखनऊ के निवासियों को छात्रावास आवंटन नहीं किया जाएगा। यह निर्णय मंथन हॉल में मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी की अध्यक्षता में छात्रावासों के संबंध में हुई एक बैठक में लिया गया। बैठक में छात्रावासों के सुचारू संचालन और नियमों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कुलपति ने रसोई गैस की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए अभिरक्षकों को निर्देशित किया कि अंतःवासियों को समय से भोजन उपलब्ध करने का प्रयास करें। यहां मुख्य अभिरक्षक प्रोफेसर अनूप कुमार सिंह ने बताया की समस्त छात्रावासों में रसोई गैस संकट के कारण ...