भदोही, जून 9 -- भदोही, संवाददाता। भदोही-दुर्गागंज मार्ग स्थित शहर से सटे पिपरिस स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ज्ञानपुर के 75 प्रशिक्षणार्थियों को नौकरी मिली है। मंगलवार को एक बस से उन्हें गुजरात प्रांत को रवाना किया गया। उधर, नौकरी मिलने के बाद संबंधित के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। उन्होंने बताया कि पांच जून को रोजगार मेले में 75 अभ्यर्थियों का चयन एक कंपनी के अधिकारियों ने किया था। अब चयनित उक्त कंपनी में अपनी सेवा देंगे। दावा किया कि सरकार की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी दिलाई जाए। इस दिशा में सरकारी एवं प्राइवेट सेक्टर में उन्हें अच्छे मौके देने का काम किया जा रहा है। मौके पर रोजगार प्रभारी मनमोहन कुमार, अनुदेशक साजिद खान, मनिंदर मौर्य,...