भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता एसएम कॉलेज की प्राचार्य प्रो. निशा झा ने कहा है कि जिन छात्राओं की हाजिरी 75 प्रतिशत से कम होगी। उन्हें परीक्षा फॉर्म तक नहीं भरने दिया जाएगा। इस बाबत उन्होंने गुरुवार को नोटिस भी जारी कर दिया। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षयों और शिक्षकों से इस आदेश को सख्ती से लागू करने को कहा है। प्राचार्या ने बताया कि अभी स्नातक सेमेस्टर तीन और पांच का वर्ग संचालित हो रहा है। सभी कक्षाओं में छात्राओं की दैनिक उपस्थिति कम देखी जा रही है जो काफी चिंताजनक है। प्राचार्य ने सभी विभागों के हेड से अपनी-अपनी कक्षाओं में छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने को भी कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...