लखीसराय, अक्टूबर 7 -- कजरा, एक संवाददाता। लाभुक आधारित योजनाओं के लिए सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की वास्तविक 75 प्रतिशत उपस्थिति के सत्यापन को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: ई-शिक्षाकोष पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले 38 शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरणसत्यापन प्रक्रिया जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा, शिक्षा विभाग लखीसराय की ओर से जारी पत्र में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को छात्र उपस्थिति संबंधी अभिलेख के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। विभागीय पत्र के अनुसार ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लाभुक आधारित योजनाओं के लिए सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की वास्तविक 75 प्रतिशत उपस्थिति द...