पूर्णिया, जून 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कॉलेज कैंपस में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति नियम को लेकर छात्रों को जागरूक करने की मांग मुखर हो रही है। पीएचडी शोधार्थी संभव कुमार उर्फ अंकुर यादव एवं छात्र नेता राणा यादव के नेतृत्व में पूर्णिया महाविद्यालय की प्रधानाचार्या को आवेदन सौंपकर छात्र-छात्राओं को 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति के नियम के प्रति व्यापक रूप से जागरूक करने की मांग की गई। आवेदन में कहा गया है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को उपस्थिति संबंधी नियमों की पूरी जानकारी नहीं है, जिसके कारण भविष्य में उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने एवं परीक्षा में शामिल होने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- 75 प्रतिशत उपस्थिति नियम को लेकर छात्रों को जागरूक करने की मांग इसलिए महाविद्यालय ...