भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति कक्षा में नहीं होने पर परीक्षा फॉर्म भरने से रोका जाएगा। इसके लिए एसएम कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, टीएनबी कॉलेज, बीएन कॉलेज सहित अन्य कॉलेज और विभागों में सख्ती को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। सभी हेड अपने विद्यार्थियों को इस बारे में सूचना दे रहे हैं, ताकि बाद में वे लोग ये ना कहें कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। कॉलेज और विभागों में इससे संबंधित सूचना भी सूचनापट्ट पर लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...