मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाईस्कूल में संचालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी रविंद्र आर्य ने की। योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि 2 फरवरी से शुरू हुए इस 75 दिवसीय शिविर में 30 बच्चों ने योग की बारीकियों, आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग से बच्चों में अनुशासन, बेहतर याददाश्त और सर्वांगीण विकास हुआ है। मुख्य अतिथि रविंद्र आर्य ने बच्चों को सत्य और ईमानदारी जैसे मानवीय गुणों को अपनाने हेतु प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय में शिक्षकों का नि:शुल्क योग शिविर 5 से इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंकुर मान सहित कोमल शर्मा, क्षमा...