लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 75 दिवसीय योग जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़ापुर व प्राथमिक विद्यालय लाहौरी नगर में योगाभ्यास कराया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़ापुर की प्रधानाध्यापक डॉ. नमिता श्रीवास्तव ने योग रंजन फाउंडेशन की सह संस्थापिका प्रगति बरनवाल व योग वेलनेस सेंटर महेवागंज के योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन बरनवाल, राजदीपिका तिवारी को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय लाहौरी नगर के विद्यार्थी 100 दिवसीय काउंटडाउन से नियमित रूप से योगाभ्यास कर रहे हैं। शिक्षिका आकांक्षा वर्मा व शिखा सिंह का विशेष योगदान रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.