मधुबनी, जनवरी 28 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 53 हजार 217 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिले में 75 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। डीएम आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। प्रतिनियुक्ति सभी स्टेटिक दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त अन्य वरीय पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी तक आयोजित होगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 से 12.45 तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित होगी। प्र...