नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- 75 की उम्र में किस तरह की एक्सरसाइज और योगा करते आसपास महिलाओं को देखा है? ज्यादा से ज्यादा वॉकिंग या फिर ब्रीदिंग एक्सरसाइज। लेकिन इंटरनेट पर एक दादी का वीडियो वायरल हो रहा जिसमे वो साड़ी पहनकर चक्रासन करते दिख रहीं। साथ ही योगा के अलग-अलग आसनों और अपने मूवमेंट से हर किसी को हैरान कर रहीं। 75 की उम्र में जबरदस्त फ्लैक्सिबिलिटी दिखा रहीं दादी का ये वीडियो एक डॉक्टर ने शेयर किया है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 75 साल की सुशीला बोहरा रेजिस्टेंस ट्रेनिंग करते दिख रही हैं। इसके साथ ही वो रोजाना बॉडी को स्ट्रेच करती हैं। डॉक्टर सिमरन ने इस वीडियो को शेयर कर बताया है कि उनकी दादी का ये रूटीन सालों पुराना है। बिना जिम, बिना सप्लीमेंट्स के बस वो नियम से अपने दिन की शुरुआत ऐसे करती हैं।...