75 की उम्र और PhD समेत 32 डिग्रियां, अब IGNOU से कौन सी परीक्षा दे रहे मिलखी राम, क्या है टारगेट
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- आमतौर पर रिटायरमेंट के बाद लोग शांति के साथ आरामदायक जीवन जीना पसंद करते हैं। ज्यादातर पढ़ाई लिखाई से दूरी बना लेते हैं। नया सीखने की ललक खत्म हो जाती है। लेकिन हिमाचल प्रदेश के डॉ. मिलखी राम का मामला ठीक इसके विपरीत है। कांगड़ा जिले के गंदड़ गांव के निवासी डॉ. मिल्खी राम 75 वर्ष हैं और 32 डिग्रियां हासिल करने का कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। लेकिन अभी शिक्षा और नया सीखने के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ है। पीएचडी कर चुके मिलखी राम अब इग्नू से आचार्य की परीक्षा दे रहे हैं। वे हाल ही में ज्योतिष विषय में डिग्री प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए हमीरपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में परीक्षा देने पहुंचे। महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश सोनी और इग्नू अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि डॉ. मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.