75 करोड़ से धूल मुक्त होंगी मानेसर की सड़कें
गुड़गांव, जून 12 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की हिदायतों के बाद नगर निगम मानेसर ने पर्यावरण सुधार और सड़कों को धूल मुक्त बनाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत निगम क्षेत्र की 36 मुख्य सड़कों को करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से धूल मुक्त बनाया जा रहा है। इन सड़कों का सीएक्यूएम के नियमों के अनुसार कंप्लीट 'राइट ऑफ वे तैयार किया जा रहा है। निगम की दोनों डिवीजन में एक-एक सड़क का निर्माण कार्य पूरा भी कर लिया गया है, जबकि अन्य सड़कों पर काम तेजी से जारी है। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि सर्वे के आधार पर पीडब्ल्यूडी की ऐसी 36 सड़कों को चिन्हित किया गया है, जहां धूल उड़ने की समस्या सबसे ज्यादा थी। यह भी पढ़ें- प्रदूषण मुक्त बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा गुरुग्राम सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.