75 आंगनबाड़ी केंद्र अधूरे, कई गांवों में नींव से आगे नहीं बढ़ा काम
गोंडा, मई 14 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से ग्रामीण क्षेत्रों के नौनिहालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वित्तीय वर्ष 2024- 25 में स्वीकृत कई आंगनबाड़ी केंद्र अब तक अधूरे पड़े हैं। हालात यह हैं कि कई गांवों में निर्माण कार्य अभी नींव स्तर से आगे ही नहीं बढ़ सका है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 75 आंगनबाड़ी केंद्र अभी अधूरे हैं। इनमें 16 केंद्रों का निर्माण कुर्सी स्तर तक ही पहुंच पाया है। वहीं नौ केंद्र अभी भी नींव स्तर पर अटके हुए हैं। छह केंद्रों का निर्माण लिंटर स्तर तक पहुंचा है, जबकि 12 केंद्र छत स्तर पर हैं। इसके अलावा 30 केंद्रों में फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के पांच आंगनबाड़ी केंद्र भी अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। इनमें एक केंद्र छत स्तर पर और चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.