742 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी टीईटी
गाजीपुर, जुलाई 3 -- गाजीपुर। जनपद के 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में करायी गयी। यह परीक्षा चार जून को भी इतने ही केंद्रों पर आयोजित होगी। प्रत्येक केंद्र पर नकल रोकने के लिए एक-एक सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। दोनों पालियों की परीक्षा में 742 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एडीएम वित्त एवं राजस्व वेद सिंह चौहान ने बताया कि दो पालियों में से प्रत्येक में 7392 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें पहली पाली में 415 और दूसरी पाली में 327 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक हुई। यह भी पढ़ें- जिले में सख्ती के बीच 211 ने छोड़ी टीईटी परीक्षा उन्होने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण कराने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.