ग्रेटर नोएडा, दिसम्बर 27 -- ग्रेटर नोएडा में गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले 74 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे नोएडा-ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर बनेगा। एक्सप्रेसवे से यमुना सिटी के दस से ज्यादा आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों को जोड़ा जाएगा। खास बात यह होगी कि प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट, जापानी, कोरियन, फिनटेक और फिल्म सिटी इसी एक्सप्रेसवे के किनारे पर विकसित होगी। इसके डिजाइन पर काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 74.3 किलोमीटर लंबा ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बनाएगा। इस पर 1246 करोड़ खर्च होंगे। यह भी पढ़ें- गंगा-यमुना एक्सप्रेसवे जोड़ने को बनेगा 74 KM लिंक रोड, 56 गांवों से गुजरेगा रूट उत्तर प्रदेश ने बजट को मंजूरी दे दी है। यह लिंक एक्...