देहरादून, अगस्त 26 -- दून के एक 74 वर्षीय नागरिक के साथ लोन में 32.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बुजुर्ग ने 13 लाख रुपये का होम लोन लिया था। निजी फाइनैंस कंपनियों ने कथित तौर पर उनसे दोगुनी से भी अधिक रकम वसूल ली। अब तक घर के कागजात वापस न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि लक्ष्मीचंद वेदी निवासी एमडीडीए रोड, शाहनगर की तहरीर पर मंगलवार को केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में सिटी फाइनेंस से 13.05 लाख रुपये का होम लोन लिया था। जिसकी मासिक किस्त 16,512 रुपये थी। 74 किश्त चुकाने के बाद उक्त कंपनी बंद हो गई। इसके बाद उन्हें एचडीबी फाइनेंस के पास भेजा गया। जिन्होंने यह आश्वासन देकर कि उनका लोन जल्द खत्म हो जाएगा 29,000 रुपये की नई मासिक किश्त तय कर दी। पीड़ित ने कहा ...