लखनऊ, अक्टूबर 5 -- अस्पतालों की की फार्मेसी में दवाओं की खरीद और उसपर दर्ज अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में बड़ा अंतर सामने आया है। प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन -ने मेडिकल कॉलेजों और निजी अस्पतालों की फार्मेसियों के निरीक्षण के बाद इस अंतर का खुलासा किया है। पॉलिमिक्सिन-बी के इंजेक्शन की खरीद 74.09 रुपये में होती है, जबकि इस पर एमआरपी 4,980.94 रुपये दर्ज है। एफएसडीए ने राज्य में 214 अस्पतालों की फार्मेसियों से दवाओं और इंजेक्शन की खरीद और उसकी बिक्री के आंकड़े लेकर उसका विश्लेषण किया है। टीम ने 130 दवाओं और इंजेक्शन का विश्लेषण किया है और पाया कि इनमें 36 दवाएं ऐसी हैं, जिनकी एमआरपी फार्मेसी की खरीद कीमत से 10 गुना से ज्यादा और कई दवाओं में यह अंतर 67 गुना तक दर्ज किया गया। इनमें गंभीर संक्रमण, आईसीयू और अन्य जटिल चिकित्सकीय स्थित...