नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- गुरु और मंगल दोनों की युति दो दिन बाद बनने वाली है। गुरु 31 अक्टूबर को सिंह राशि में आए थे, इस राशि में पहले से केतु विराजमान थे, केतु के विराजमान होने के कारण थोड़ी नेगेटिविटी तो थी, लेकिन अब मंगल भी इस राशि में आने वाला है। मंगल 12 नवंबर को इस राशि में आएंगे। मंगल सिंह राशि में 117 दिन तक रहेंगे। अब मंगल और गुरु की युति बनने वाली है। इसमें केतु भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि मंगल इस राशि में लंबे समय के लिए 9 मार्च 2027 तक रहेंगे, लेकिन गुरु जल्दी इस राशि से निकल जाएंगे। गुरु इस राशि से 25 जनवरी 2027 तक रहेंगे। ऐसे में 12 नवंबर से 25 जनवरी 2027 तक 74 दिनों के लिए इन दोनों ग्रहों की युति बनी रहेगी।मंगल और गुरु की युति का क्या असर होता है? चंद्रमा और मंगल दोनों मित्र ग्रह कहे जाते हैं। लेकिन इन दोनों की राशि में अ...