धनबाद, मार्च 15 -- धनबाद। धनबाद रेल मंडल में शनिवार को सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाए गए अभियान में 737 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। बेटिकट यात्रियों से रेलवे ने चार लाख 15 हजार 690 रुपए का जुर्माना वसूला। बेटिकट यात्रा करनेवालों के साथ-साथ बिना बुक किए मानक से अधिक सामान लेकर यात्रा करने वालों से भी जुर्माना वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...