रांची, जुलाई 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने 730 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाला एवं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी कारोबारी विक्की भालोटिया उर्फ अमित अग्रवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इससे पहले पीएमएलए की विशेष अदालत ने विक्की भालोटिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने विशेष अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यह मामला शेल कंपनियों के माध्यम से फर्जी जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाकर 730 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले से जुड़ा है। इस मामले में ईडी ने मामला दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच शुरू की है। जांच के दौरान जीएसटी घोटाले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। इनमें जमशेदपुर के ...