730सी पर चिह्नित हॉटस्पॉट स्थलों पर रंबल स्ट्रिप लगेंगे
शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए हॉटस्पॉट स्थलों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए गए। नेशनल हाईवे 730C पर चिन्हित स्थानों पर रंबल स्ट्रिप और स्पीड टेबल बनाए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। बैठक में दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट न पहनने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस और परिवहन विभाग को दिए गए। डीएम ने कहा कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। शाहजहांपुर-जलालाबाद मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूरा कराने और मार्ग पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा अठसालिया फाटक पर सर्विस लेन चौड़ीकरण, चांदपुर में पुलिया निर्माण और नैनीताल ढाबा के पास बॉक्स कलवर्ट निर्माण कार्य में तेजी ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.