लखीमपुरखीरी, जून 10 -- गोला गोकर्णनाथ। त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कोटवारा से कोटखेरबा मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अमन गिरि और 8 वर्षीय शौर्य मिश्र द्वारा किया गया।करीब एक किलोमीटर लंबी सीसी सड़क के निर्माण के लिए आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुशील वर्मा, देवकली प्रधान राम सिंह चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुर्जन लाल वर्मा, अवधेश मिश्र, रामगुलाम पाण्डेय, आशीष मिश्र जडौरा, मिथिलेश मिश्र, लंदनपुर प्रधान आलोक जायसवाल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। विधायक अमन गिरि ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है जिससे आवागमन सुगम होने के साथ साथ विकास को भी गति मिलेगी। वहीं अवर अभियंता मनीष गिरि ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए लगभग एक माह पूर्व ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली...